क्या प्रेगनेंसी में बहुत नींद आती है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

गर्भावस्था में ज्यादा नींद आने की वजह
गर्भावस्था के दौरान महिला का मैटाबाॅलिज्म बदल जाता है। इस वजह से वह थकान से भरी रहती है। यही नहीं गर्भावस्था में शरीर प्रेग्नेंसी और रिप्रोडक्टिव साइकिल को संतुलित करने के लिए प्रोजेस्टेरोन हार्मोन रिलीज करता है। इस हार्मोनल बदलाव के कारण गर्भवती महिला को नींद ज्यादा आ सकती है।

पहली तिमाही में आप शायद आश्चर्य करें आपको इतनी ज्यादा नींद आ रही हैं, फिर भी आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में सोने के तरीके और नींद आने में होने वाली समस्याओं के बारे में यहां पढ़ें!
पहली तिमाही में मुझे बार-बार झपकी लेने की इच्छा क्यों हो रही है?
गर्भावस्था की शुरुआत में आप दिन में बहुत उनींदा सा महसूस करना शुरु कर सकती हैं। प्रोजेस्टीरोन हॉर्मोन के उच्च स्तर की वजह से अचानक से आपको झपकी लेने की जरुरत महसूस होने लगती है।

प्रोजेस्टीरोन की वजह से आपको अपने रोजमर्रा के काम भी किसी लंबी दौड़ या पहाड़ चढ़ने से कम मेहनत वाले नहीं लगते। यदि गर्भावस्था की शुरुआत में आपको मिचली व उल्टी रहती है, तो थकान की वजह से यह स्थिति और बिगड़ सकती है।

आपको शायद आश्चर्य होगा कि प्रोजेस्टीरोन आपकी रात की नींद में भी खलल डाल सकता है, जिससे आप दिन में और ज्यादा थकान महसूस करेंगी। इसलिए अच्छा यह है कि आप जब भी मुमकिन हो आराम करें और छोटी झपकी ले लें।


क्या प्रेगनेंसी में नींद पूरी न होने का असर मेरे गर्भस्थ शिशु पर पड़ेगा?
नहीं। नींद पूरी न हो पाना गर्भावस्था में काफी आम है और इससे आपके शिशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। आप अपने शरीर के संकेतों को पहचानें और जब भी जरुरत लगे, आप आराम करें। यह बात समझ लें कि गर्भावस्था के पहले तीन महीने काफी थकान भरे रहते हैं, इसलिए जब भी मौका मिले आराम या फिर झपकी ले लें। दूसरी तिमाही में पहुंचने पर शायद आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करें।

यदि थकान की वजह से आपका रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा हो, तो दूसरों से मदद के लिए बात कर सकती हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो नियोक्ता से अपने काम या काम के घंटों में कुछ बदलाव करने के बारे में कह सकती हैं। यदि आपके बड़े बच्चे भी हैं, तो परिवारजनों, दोस्तों या फिर अपनी कामवाली या आया से कुछ समय उनकी देखभाल के लिए कह सकती हैं, ताकि आप आराम कर सकें।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info